
अबु धाबीः किंग्स इलेवन पंजाब के कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल पेट दर्द (फूड प्वाइजनिंग) से उबर गए हैं। गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है। वह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए, तो मौजूदा आईपीएल में यह उनका पहला मैच होगा।
सोशल मीडिया पर पोस्च शेयर
गेल ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की थी, जबकि किंग्स इलेवन ने सोमवार को गेल के अभ्यास पर लौटने की फोटो शेयर की। जानकारी के मुताबिक, ‘वह अब स्वस्थ हैं और उम्मीद है कि आरसीबी के खिलाफ गुरुवार को मैच में खेलेंगे।’
शारजाह मैदान में मैच
यह मैच शारजाह में होगा। क्रिस गेल, अजिंक्य रहाणे, नाथन कुल्टर नाइल और इमरान ताहिर जैसे बड़े खिलाड़ी दूसरी टीमों के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
Published : 13 October 2020, 2:36 PM IST
Topics : bangluru cricket IPL 2020 Royal Challengers sports अबु धाबी किंग्स इलेवन बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स शारजाह