
नई दिल्लीः चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दो खिलाड़ियों सहित चेन्नई सुपर किंग्स के जिन 13 सदस्यों को पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, उनका टेस्ट अब निगेटिव आया है।
अब सभी खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ को 3 सितंबर को एक बार फिर कोरोना टेस्ट से गुजरना होगा। टीम चार सितम्बर से अपना अभ्यास शुरू कर सकती है। आईपीएल का 13 वां संस्करण यूएई में 19 सितम्बर से शुरू होना है।
चेन्नई टीम के दो खिलाड़ियों सहित 13 सदस्य हाल में पॉजिटिव पाए गए थे और उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। टीम का शुक्रवार से शुरू होने वाला अभ्यास शिविर एक सितम्बर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। आईपीएल की अन्य सभी टीमें अपना अभ्यास शुरू कर चुकी हैं और केवल चेन्नई का अभ्यास शुरू नहीं हुआ है। वैसे टूर्नामेंट में 18 दिन बचे हुए हैं, इसका कार्यक्रम भी अभी घोषित नहीं हुआ है।
Published : 1 September 2020, 6:30 PM IST
Topics : Chennai Super Kings cricket IPL 2020 sports आईपीएल कोरोना टेस्ट क्रिकेट खेल चेन्नई सुपर किंग्स ट्रेनिंग