Uttar Pradesh: गोंडा में पुजारी को गोली मारने के मामले में बड़ा खुलासा, सामने आयी महंत की ये करतूत

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में राम जानकी मंदिर के पुजारी को गोली मारने के केस में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में एक महंत की करतूत हैरान कर देने वाली है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 October 2020, 5:25 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी को गोली मारने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस केस में पुलिस ने एक महंत समेत दो लोगों किया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक पुजारी को गोली मारने का मुकदमा दर्ज कराने वाले महंत सीता रामदास ने ही इस सनसनीखेज घटना की साजिश रची थी। पुलिस इस मामले में जल्द और बड़े खुलासे कर सकती है।

इस केस में गांव के पूर्व प्रधान समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपितों पर जानलेवा हमला करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पुजारी को गोली मारने के आरोप में पुलिस द्वारा महंत सीताराम दास, प्रधान विनय सिंह, मुन्ना सिंह, विपिन द्विवेदी, सोनू सिंह, शिवशंकर सिंह व नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को इटिया थोक थाना क्षेत्र में बीती शनिवार की रात को गोली मारी गयी थी। गोली लगने से बुरी तरह घायल पुजारी को इलाज के लिये लखनऊ रैफर कर दिया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भारी भय और दहशत का माहौल था।

बताया जाता है कि राम जानकी मंदिर ट्रस्ट के पास काफी ज्यादा जमीन और जायदाद है। वहां का प्रधान अमर सिंह कब्जा करना चाहता था। आरोप है कि अमर सिंह ने यह हमला करवाया लेकिन अब महंत भी इसमें फंस गये हैं। अब इस साजिश का पर्दाफाश होता नजर आ रहा है। पुलिस इस मामले का जल्द राजफाश करेगी।
 

Published : 
  • 17 October 2020, 5:25 PM IST

No related posts found.