हिंदी
पणजी: गोवा के गुइरिम गांव में एक पुलिसकर्मी की पत्नी ने घर में रखी पति की रिवॉल्वर गलती से चला दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि राज्य की राजधानी पणजी से करीब आठ किलोमीटर दूर गुइरिम गांव में मंगलवार रात को गौरी धानू बोगाटी (24) ने गलती से अपने पति की रिवॉल्वर चला दी और उसे गोली लग गयी।
अधिकारी ने बताया कि गोली बोगाटी की कलाई और जांघ को चीरते हुए निकल गयी। उन्होंने बताया कि बोगाटी को बाम्बोलिम के गोवा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि बोगाटी का पति पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत है।
Published : 6 September 2023, 5:55 PM IST
Topics : गुइरिम गांव गोवा पणजी पुलिस पुलिसकर्मी महिला घायल रिवॉल्वर
No related posts found.