
बेंगलुरु: कर्नाटक में जेडी (एस) के लोकसभा उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने उसके खिलाफ गुरुवार को लुकआउट नोटिस जारी किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह नोटिस दुनिया भर के सभी इमिग्रेशन प्वाइंट्स पर जारी किया गया है। इस बीच सूबे के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने संकेत दिया है कि अगर प्रज्वल और उसके पिता एचडी रेवन्ना, गुलबर्गा में पूछताछ के लिए एसआईटी के सामने पेश नहीं हुए, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह घटनाक्रम तब सामने आया है, जब चला कि 26 अप्रैल को प्रज्वल रेवन्ना कथित तौर पर जर्मनी के फ्रैंकफर्ट भाग गया।
Published : 2 May 2024, 3:43 PM IST
Topics : case issued Lookout notice Prajwal Revanna Sex Tape अश्लील वीडियो केस जारी प्रज्वल रेवन्ना लुकआउट नोटिस