Glimpses Of Modi Cabinet 3.0 Ceremony: तस्वीरों में देखिये मोदी कैबिनेट 3.0 की खास तस्वीरें और मंत्रियों की पूरी सूची

प्रधानमंत्री के शपथ समारोह में राष्ट्रपति भवन में कला , उद्योग, साहित्य और खेल जगत से जुड़ी नामचीन हस्तियां शामिल हुई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 June 2024, 10:09 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: रविवार 9 जून को नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली। मोदी 3.0 कैबिनेट में कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें राज्य मंत्री स्वंत्रत प्रभार और राज्य मंत्री भी शामिल है।

राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी शिवराज सिंह, जेपी नड्डा जैसे कई नये-पुराने चेहरों को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इस दौरान भव्य समारोह आयोजित किया गया। जिसमें देश की विविध क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की।

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के गवाह कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और गणमान्य लोग गवाह बने। भारत के मुख्य न्यायधीश डीवाई चंद्रचूढ़ समेत कई विशिष्ठ लोग समारोह में मौजूद रहे। 

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और विपक्षी नेता मल्लिकार्जुन खरगे भी समारोह के गवाह बने।

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के गवाह कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और गणमान्य लोग गवाह बने।

इसके साथ ही नरेन्द्र मोदी देश के ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री बन गये हैं, जिन्होंने पीएम पद की तीसरी बार शपथ ली। 

इससे पहले आजादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लगातार एक के बाद एक तीन बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने शपथ ली। 

मोदी कैबिनेट 3.0 में 72 मंत्री है।। 

प्रधानमंत्री मोदी की नई कैबिनेट में 30 अन्य कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। 

कैबिनेट में विभिन्न सामाजिक समूहों से नेतृत्व मिला है. 27 ओबीसी, 10 एससी, 5 एसटी, 5 अल्पसंख्यक जिसमें रिकॉर्ड 18 वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं जो मंत्रालयों का नेतृत्व कर रहे हैं। 

कैबिनेट में 11 एनडीए सहयोगी मंत्री भी हैं। 

कैबिनेट में शामिल 43 मंत्री संसद में 3 या उससे अधिक कार्यकाल तक सेवा दे चुके हैं, 39 केंद्र सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं।

इनमें कई पूर्व सीएम, 34 राज्य विधानसभाओं में सेवा दे चुके हैं, 23 राज्यों में मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।

मोदी मंत्रमंडल

नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)
राजनाथ सिंह
अमित शाह
जैपी नड्डा
नीतिन गडकरी
पीयूष गोयल
निर्मला सीतरमण
एस जयशंकर प्रसाद
शिवराज सिंह चौहान
मनोहर लाल खट्टर
सर्वानंद सोनावाल
ललन सिंह
वीरेन्द्र कुनार 
मनोहर लाल खट्टर
धर्मेंद्र प्रधान
प्रह्लाद जोशी
जीतनराम मांझी
राममनोहर नायडू
गिरिराज सिंह
अश्विनी वैष्णव
ज्योतिरादित्या माधवराव सिंधिया
गजेंद्र सिंह शेखावत
अन्नपूर्णा देवी
किरन रिजजू
हरदीप सिंह पुरी
डॉ. मनसुख मंडाविया
जी किशन रेड्डी
चिराग पासवान
सीआर पाटिल

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री 
राव इंद्रजीत सिंह
अर्जुन राम मेघवाल
प्रतापराव गणपतराव जाधव
जयंत चौधरी
पंकज चौधरी
रामदास अट्ठावले
अनुप्रिया पटेल
बी सोमन्ना
चन्द्रशेखर पेम्मासानी
एस सिंह बघेल
शोभा करांदलाजे
डीएल वर्मा
कीर्तीवर्धन
नित्यानंद राय
सुरेश गोपी
अजय टम्टा
नित्यानंद राय
बंडी संजय कुमार
कमलेश पासवान
संजय सेठ 
रवनीत सिंह बिट्टू
दुर्गादास उइके
रक्षा खड़से 
भागीरथ चौधरी
रक्षा खड़से 
सुकांता मजूमदार
सावित्री ठाकुर 
तोखन साहू
तोखन साहू
राजभूषण चौधरी 
भूपति श्रीनिवास शर्मा
हर्ष मल्होत्रा
नीमूबेन बमभानिया
मुरलीधर मोहोल 
जार्ज कूरियन
पवित्रा मार्गेरिया

Published : 
  • 9 June 2024, 10:09 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement