Glimpse of Republic Day Tableau: कर्तव्य पथ से देखिये देश की सांस्कृतिक विरासत की ये मनमोहक झांकियां

डीएन ब्यूरो

भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ पर कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य समारोह में भारतीय सेना की दिलेरी व देश की विविध सांस्कृतिक विरासत की झांकियों की झलक पाने की तमन्ना लिए शुक्रवार की सुबह कड़ाके की ठंड की परवाह किए बगैर हजारों लोग पहुंचे। देखिये डाइनामाइट न्यूज़ कुछ झलके

उत्तर प्रदेश की झांकी में रामलला

उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या की विरासत देखने को मिली। बता दें कि झांकी में सबसे आगे रामलला को दर्शाया गया। उत्तर प्रदेश की झांकी विकसित भारत-समृद्ध विरासत की थीम पर आधारित है।

'मदर्स मार्केट' ने मोहा मन

राजधानी में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में मणिपुर की झांकी में, राज्य के प्रख्यात ‘इमा कीथेल’ यानी ‘मदर्स मार्केट’ का प्रदर्शन किया गया जो ‘नारी शक्ति’ का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

महिला सशक्तिकरण, रोजगार और प्रगति

गणतंत्र दिवस परेड में लद्दाख की झांकी ने महिला सशक्तीकरण के साथ ही इस केंद्र शासित प्रदेश की प्रगति की यात्रा की एक मनमोहक झलक पेश की। झांकी के ट्रैक्टर वाले हिस्से में लड़कियों को बर्फ में आइस हॉकी खेलते हुए दिखाया गया, जो केंद्र शासित प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की यात्रा को दर्शाता है।

कुडावोलाई चुनावी प्रक्रिया

विभिन्न राज्यों की झांकियों में तमिलनाडु की झांकी भी शामिल थी जिसमें 10वीं शताब्दी के चोल युग के दौरान उभरी और लोकतंत्र की दिशा में एक प्रारंभिक कदम मानी जाने वाली कुडावोलाई चुनाव प्रणाली के महत्व को रेखांकित किया गया।

‘स्कूल शिक्षा में बदलाव’

आंध्र प्रदेश की झांकी “आंध्र प्रदेश में स्कूली शिक्षा में बदलाव, छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना” विषय पर थी, जिसमें सरकार द्वारा उठाए गए शैक्षिक सुधारों पर प्रकाश डाला गया था। पूरी झांकी में तेलुगु से हिंदी और अंग्रेजी के अक्षरों के साथ शिक्षा के माध्यम में बदलाव को दर्शाया गया था।

नारी शक्ति की झलक

मध्य प्रदेश की झांकी नारी शक्ति की थीम पर शामिल हुई। झांकी में चंदेरी के रेशम की झलक दिखाई गई। साथ ही मिलेट्स एंबेसडर लहरी बाई का नाम भी झांकी में प्रस्तुत किया गया।








संबंधित समाचार