हिंदी
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले में कथित तौर पर अपनी प्रेमिका के शादी से इनकार करने से क्षुब्ध एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। उसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शामली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने मंगलवार को बताया कि विनय नामक 28 वर्षीय युवक ने सोमवार को महिला पुलिस थाने के बाहर खुद को आग लगा ली। इस घटना में उसका करीब 80 प्रतिशत शरीर जल गया है और उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि विनय एक विधवा महिला से प्रेम करता था और दोनों ने शादी करने की योजना बनाई थी। हालांकि बाद में महिला ने कुछ कारणों से उससे शादी करने से इनकार कर दिया जिससे वह परेशान था।
अभिषेक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published : 7 November 2023, 3:29 PM IST
Topics : आत्मदाह इनकार प्रेमिका महिला पुलिस मुजफ्फरनगर युवक शादी शामली
No related posts found.