हिंदी
नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्धनगर जिले के नोएडा में एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के निजी सुरक्षा गार्ड को 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि सोसाइटी में काम करने वाले सुरक्षा गार्ड (46) के खिलाफ सेक्टर 113 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एक अधिकारी के मुताबिक, घटना रविवार शाम लगभग पांच बजे उस वक्त हुई जब बच्ची सोसाइटी के खेल के मैदान से घर लौट रही थी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
Published : 26 October 2023, 12:43 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश गिरफ्तार गौतम बुद्धनगर ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी छेड़छाड़ निजी सुरक्षा गार्ड नोएडा पुलिस
No related posts found.