हिंदी
गोरखपुर: कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर में एक लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। लड़की ने भगवानपुर निवासी एक युवक पर छेडखानी और मारपीट का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करने की तहरीर पुलिस को दी है।
पीड़ित लड़की का कहना है कि 29 नवम्बर को कैंपियरगंज स्थित इंटर कालेज से पढ़कर वह घर जा रही थी, तभी गांव के कुछ दूरी पर इसी गांव का एक युवक मुझसे छेडखानी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने बुरी तरह मारपीट भी की।
पीड़ित लड़की ने बाद में घर जाकर अपने परिजनो को घटना की जानकारी दी। लड़की के घरवालों ने थाने में तहरीर भी दी लेकिन पुलिस ने काफी दिनों तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। काफी दवाब बनाने के बाद पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
Published : 7 December 2017, 2:02 PM IST
No related posts found.