
मल्लपुरम (केरल): केरल के मलप्पुरम जिले में दूषित पानी में पाए जाने वाले अमीबा के कारण हुए दुर्लभ मस्तिष्क संक्रमण 'अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस' से पीड़ित पांच वर्षीय बच्ची की मृत्यु हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कोझिकोड मेडिकल कॉलेज के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संस्थान में सोमवार की रात बच्ची की मौत हो गई। यहां उसका एक सप्ताह से अधिक समय से इलाज चल रहा था। बच्ची मून्नियुर पंचायत की निवासी थी।
लड़की 1 मई को पास के तालाब में नहायी थी और 10 मई को उसे बुखार, सिरदर्द और उल्टी के लक्षण दिखे। बच्चा वेंटिलेटर पर था और उस पर दवा का कोई असर नहीं हो रहा था। बच्ची के साथ उसी तालाब में नहाने वाले अन्य बच्चे भी निगरानी में थे।
संक्रमण के लक्षण
सूत्रों ने बताया कि हालांकि, संक्रमण मुक्त पाए जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। यह बीमारी पहले राज्य के तटीय अलाप्पुझा जिले में 2023 और 2017 में रिपोर्ट की गई थी। इस बीमारी के मुख्य लक्षण बुखार, सिरदर्द, उल्टी और दौरे हैं।
Published : 21 May 2024, 12:58 PM IST
Topics : brain infection kerala meningoencephalitis के मलप्पुरम जिले केरल दुर्लभ मस्तिष्क संक्रमण बच्ची मृत्यु मेनिंगोएन्सेफलाइटिस