हिंदी
मऊ/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। लोकसभा चुनाव से पहले इस अंतिम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। हालांकि अब इसकी केवल औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोसी उपचुनाव में पार्टी की एकतरफा जीत को लेकर घोसी की जनता और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को बधाई दी और जनता को घोसी के सुनहरे भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
#GhosiBypollResult : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोसी उपचुनाव में जीत को लेकर दी बधाई, कहा- घोसी की जनता और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अनंत बधाई, जनता को घोसी के सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं, घोसी ने इंडिया गठबंधन को जिताया#byelections2023… pic.twitter.com/aKyLwSexTS
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 8, 2023
घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी दारा सिंह चौहान को बुरी तरह मात दी।
शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के पहले चरण से ही समाजवादी पार्टी लगातार बढ़त बनाये रखी जो अंत तक जारी रही।
Published : 8 September 2023, 3:58 PM IST
No related posts found.