गाजीपुर: अफवाह पर भरोसे ने तोडा परिवार, दामाद से मारपीट, दो दर्जन लोग जद में, जानिये पूरा मामला

यूपी के गाजीपुर में बहुत ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां अफवाह पर भरोसा करके मायके पक्ष वालों ने दामाद के साथ मारपीट कर दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 24 June 2024, 1:24 PM IST
google-preferred

गाजीपुर: नंदगंज थाना क्षेत्र के बहादीपुर गांव में पत्नी अपने ही पति के घर पर पहुंच कर हंगामा और तोड़फोड़ करने लगी। मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

बहादीपुर में अफवाह फैली कि एक फौजी जिसकी पहले से शादी है वह दूसरी शादी कर घर आया हुआ है इसके बाद पत्नी और उसके मायके वाले कई दर्जन की संख्या में फौजी के घर पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ और मारपीट कर दी। 

जानकारी पर पुलिस पहुंची और इस मामले में 10 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वही एक दिन पूर्व कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी हुई जिसमें चार पुरुष और पांच महिलाएं शामिल रहे इन पांच महिलाओं में फौजी की पत्नी भी शामिल है जिसको लेकर यह पूरा बवाल हुआ।

लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर पहुचे। जहाँ कहासुनी के दौरान हुई मारपीट और घर में तोड़ फोड़ होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा और कुछ लोगो को पकड़ कर थाना ले आई।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक रजादी गांव निवासी राजनारायण बिंद ने अपनी लड़की प्रांजलि की शादी 2022 में फौजी दुर्गेश बिंद के साथ की थी। एक महीने तक सब ठीक ठाक चला फिर किसी बात को लेकर दोनों में तनातनी चलने लगी।

कई बार दोनो पक्षों के बीच पंचायत हुई। मगर बात नहीं बन पाई। इसी बीच दुर्गेश अपनी ड्यूटी से घर छुट्टी आया था। किसी ने अफवाह फैला दिया कि दुर्गेश दूसरी शादी कर लिया है।

अफवाहों पर भरोसा करके लड़की पक्ष के लोगों ने घर की खिड़की, दरवाजा,  बेड, फ्रिज मोटरसाईकिल तोड़ डाले। जिसमे एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए।

थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि लड़के के पिता चौथी राम के तहरीर पर घर में घुसकर मारपीट और तोड़ फोड़ करने के मामले में 10 नामजद व 12 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Published : 
  • 24 June 2024, 1:24 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement