हिंदी
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र में बारातियों से भरी टाटा सूमो एक नाले में गिर गई जिसमें दूल्हे के पिता समेत 7 की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस घटना के बाद शादी का जश्न में मातम छा गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की छानबीन शुरु कर दी है।
बताया जा रहा है कि करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ी को खाई से बाहर निकाला गया।
Published : 21 April 2018, 9:23 AM IST
Topics : गाजियाबाद टाटा सूमो नाले बारातियों विजयनगर थानाक्षेत्र
No related posts found.