हिंदी
गाजियाबाद: इंदिरापुरम सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्र के अपहरण और हत्या के आरोप में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी विशाल सोनी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी को इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी विशाल सोनी ने पुलिस पूछताछ में कबूला कि उसे फिरौती के लिए आयुष के अपहरण करने की योजना बनाई थी। लेकिन ग्रेटर नोएडा में पहुंचने के बाद आयुष के साथ हुई धक्का-मुक्की में उसके सिर में चोट लगने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
गौरतलब है कि बीते 17 अप्रैल को आरोपी निशाल सोनी ने आयुष नाम के छात्र का अपहरण करने के बाद उसी के साथियों ने हत्या कर शव को नोएडा में दफना दिया था।
Published : 20 June 2018, 2:13 PM IST
No related posts found.