गाजियाबाद: वर्चस्व की लड़ाई में खूनी संघर्ष, मासूम को लगी गोली, 4 गिरफ्तार

कस्बा मुरादनगर की अजीजाबाद कॉलोनी में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक मासूम को गोली लग गयी, जो जीवन और मौत से जूझ रही है। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पूरी खबर..

Updated : 18 June 2018, 7:18 PM IST
google-preferred

गाजियाबाद: विजयनगर थाना क्षेत्र के कस्बा मुरादनगर की अजीजाबाद कॉलोनी में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो पक्षों में गोलियां चली, जिसमें एक गोली बारह वर्षीय मासूम मनतशा पुत्री फुरकान के सर में लग गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह सहित क्षेत्रीय अधिकारी सदर ने मौके से 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

घायल किशोरी को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वो जिन्दगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है।

गौरतलब है कि उपरोक्त घटना से 2 दिन पहले भी इसी तरह की एक और घटना हुई थी, जिसमें पुलिस सात अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है। परंतु अभी तक भी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ। माना जा रहा है कि विवाद 'मूंछों की लड़ाई' को लेकर है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यहा मूछों की लड़ाई को लेकर दो खानदानों के बीच खूनी संघर्ष चल रहा है और इस बार इसकी कीमत मासूम किशोरी को चुकानी पड़ रही है।

प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनो पक्षों में सोनू, कल्लू, साजिद, असलम से पुलिस को तमंचा, कारतूस, खोके बरामद हुए है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए छह लोगो में से दो को छोड़ दिया है। पुलिस का कहना है कि वह दोनो लोग पूछताछ में निर्दोष पाए गए हैं।

पुलिस ने चारों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने छत्तीस लोगों के विरुद्ध नामदर्ज अभियोग पंजीकृत किया गया है और 12 लोगों को इस कार्रवाई में अज्ञात में पंजीकृत किया है। पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश कर रहा है। 
 

Published : 
  • 18 June 2018, 7:18 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement