हिंदी
लॉस एंजिलिस: लोकप्रिय सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के कलाकार किट हैरिंगटन और रोज लेस्ली दूसरी बार माता-पिता बन गए है। उनके घर एक बच्ची ने जन्म लिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हैरिंगटन और लेस्ली 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। 2021 में लेस्ली ने बेटे को जन्म दिया था।
हैरिंगटन और लेस्ली के प्रतिनिधि ने पत्रिका ‘पीपल’ को दपंति के दोबारा माता-पिता बनने की खबर की पुष्टि की और कहा कि वे ‘‘ अपने परिवार में बेटी का स्वागत कर काफी खुश हैं।’’
Published : 4 July 2023, 3:36 PM IST
No related posts found.