हिंदी
नई दिल्ली: बॉलीवुड के डायरेक्टर करण जौहर एक बार फिर से अपने फेमस चैट शो "कॉफ़ी विद करण" के साथ वापसी करने को तैयार हैं। इस बार के शो का प्रीमियर 21 अक्टूबर को होगा। इस बात जानकारी खुद करण जौहर ने दी। इस दौरान उन्होंने शूटिंग के वक्त की एक फोटो भी शेयर की।
यह भी पढ़ें: एक बार फिर से खिलाड़ी कुमार ने जीता देशवासियों का दिल, केरल की मदद के लिए आए आगे
And here it is!!! #KoffeeWithKaran , premieres 21 Oct, Sundays 9 PM. @StarWorldIndia pic.twitter.com/pmmPLwnujX
— Karan Johar (@karanjohar) August 18, 2018
इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि 'यह समय उठने और क़ॉफी की खुशबू लेने का है'। इसके अलावा उन्होंने एक और फोटो शेयर की है, जिसमे वो इस शो की शूटिंग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हुई पक्की!
आप को बता दें कि इस बार का सीजन कुछ ख़ास होना वाला है। इस दौरान इस इस सीजन में कॉफी मग का रंग पीले से बदलकर काला हो गया है। इस कार्यक्रम के अब तक 5 सीजन आ चुके हैं। "कॉफ़ी विद करण" में मेजबान करण जाने-माने फिल्मी हस्तियों को आमंत्रित करते हैं और उनके साथ उनकी फिल्मों व निजी जिन्दगी के बारे में चर्चा करते हैं।
Published : 19 August 2018, 5:23 PM IST
Topics : करण जौहर कॉफी विद करण चैट शो टीवी प्रीमियर
No related posts found.