हिंदी
जोधपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस को मिला प्रचंड जनादेश पार्टी नेता राहुल गांधी की कड़ी मेहनत का प्रमाण है और यह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान साफ नजर आई थी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा सबक सिखाया है, जिसने राज्य में कांग्रेस सरकार को गिरा दिया था।
गहलोत जोधपुर के बिलाड़ा में ‘महंगाई राहत’ शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने पाली और नागौर जिलों में भी इसी तरह के शिविरों का दौरा किया। उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक के लोगों ने इस चुनाव में भाजपा को करारा सबक सिखाया। भाजपा हर राज्य में ऐसा करती है (सरकारें गिराती है)। उन्होंने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी ऐसा किया।’’
Published : 14 May 2023, 12:37 PM IST
Topics : कड़ी मेहनत कर्नाटक कांग्रेस जोधपुर प्रचंड जनादेश प्रमाण मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान
No related posts found.