गौशाला निर्माण हुआ हवा हवाई, मौके पर एक भी जानवर नहीं, जिम्मेदार काट रहे मलाई

महराजगंज में मधुकरपुर महदेवा में सार्वजनिक पशु आश्रय का निर्माण कराया गया है। जहां मौके पर एक भी जानवर नही हैं। पशु आश्रय निर्माण पूरी तरह से हवा हवाई है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 February 2020, 11:25 AM IST

महराजगंजः फरेंदा विकास खंड के ग्राम सभा मधुकरपुर महदेवा में सार्वजनिक पशु आश्रय का निर्माण कराया गया है। इस आश्रय में एक भी जानवर नहीं दिखाई दिया। जिम्मेदारों द्वारा निर्माण के नाम पर सरकारी धन का बंदरबाट किया गया है।

गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत तीन लाख 72 हजार दो सौ पंद्रह रूपये की लागत से सार्वजनिक पशु आश्रय व मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जा रहा है। तीन लाख 83 हजार सात सौ आठ रूपये की लागत से चारागाह, गौचर भूमि पर चारों तरफ सुरक्षा खाई एवं बंधा निर्माण किया जा रहा है। एक लाख 81 हजार छह सौ सैतालिस रूपये की लागत से चारागाह की भूमि पर पोखरे की खोदाई का कार्य किया गया है। निर्माण कार्य में पूरी तरह से मानकों की अनदेखी की गई है।

इस कार्य को पूरा करने के लिए नौ लाख 37 हजार पांच सौ सत्तर रूपये खर्च हुए हैं। इतना अधिक सरकारी धन खर्च होने के बाद भी पशु आश्रय में एक भी जानवर नही हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना को जिम्मेदारों ने पलीता लगा दिया है। सरकारी धन बेसहारा जानवरों को तो काम नहीं आई, लेकिन जिम्मेदारों ने इसके आड़ में खूब मलाई काटी है।

Published : 
  • 2 February 2020, 11:25 AM IST