जींद में एक और निर्भया कांड से इंसानियत शर्मसार, नाबालिग की सामूहिक दुराचार के बाद नृशंस हत्या

जींद में दिल दहलाने वाला एक और निर्भया कांड सामने आया है। यहां एक 15 वर्षीय के साथ न केवल सामूहिक दुराचार किया गया है, बल्कि जघन्य तरीके से उसकी हत्या भी कर दी गई है। मामले की जांच के लिए दो विशेष टीमों को गठित किया है।

Updated : 15 January 2018, 12:58 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः हरियाणा के जींद में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ न केवल सामूहिक दुराचार किया गया है बल्कि उसकी नृशंस हत्या भी कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर से साल 2012 में हुए निर्भया कांड की याद दिला दी है। घटना में मृतक बालिका की लाश क्षत-विक्षप्त अवस्था में मिली। 

बर्बर यौन हमले और शव के साथ भी रेप

इस घटना में रोहतक पीजीआई के डॉक्टरों का कहना है कि लड़की के साथ हुए बर्बर यौन हमले किये गये। लड़की के प्राइवेट पार्ट और शरीर में भी भारी और बिना धार वाले हथियार घुसाये गये। माना जा रहा है कि लड़की की मौत के बाद भी उसके शव के साथ रेप किया गया। तीन-चार लोग इस गैंगरेप में शामिल थे। पीड़िता के पिता समेत ग्रामीणों ने दोषियों के लिए सख्त सजा की मांग की है। लड़का के परिजनों का कहना है कि लड़की का पहले अपहरण किया गया और उसके बाद बलात्कार। परिजनों ने कहा कि दोषियों को जल्द ही सजा मिलनी चाहिए, हम उसके लिए न्याय चाहते हैं।

नौ जनवरी को हुई थी गायब

मामला बुढाखेड़ा के निकट नहर पटरी का है, जहां पर 15 वर्षीय किशोरी का शव पाया गया है। लड़की कुरूक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में 9 जनवरी को दर्ज कराई गई थी।  घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ.अरुण सिंह ने बताया कि ‘अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा’। 

लोगों में आक्रोश

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रोहतक पीजीआई भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने सामूहिक दुराचार की पुष्टि की है। बॉडी में कई जगह पर गंभीर चोट के निशान पाए गएं हैं। घटना की जांच के लिए दो विशेष टीमों को गठित किया गया है। इस घटना के बाद सोशल साइट्स पर आक्रोश देखा जा रहा है।

 

Published : 
  • 15 January 2018, 12:58 PM IST

Related News

No related posts found.