हिंदी
नयी दिल्ली: देश की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल में गैंगवार का मामला सामने आया है। दिल्ली की रोहिणी अदालत में गोलीबारी की घटना के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में आज सुबह उसके प्रतिद्वंद्वियों ने हमला कर हत्या कर दी।
अधिकारियों से मंगलवार को यह जानकारी दी।
कारागार अधिकारियों के मुताबिक घटना सुबह करीब 6:30 बजे घटी। विरोधियों के हमले के बाद ताजपुरिया को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के विस्तृत विवरण का इंतजार किया जा रहा है।
Published : 2 May 2023, 10:30 AM IST
No related posts found.