हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शनिवार को दो-दिवसीय ‘फ्लावर फेस्टिवल’ (फूल महोत्सव) का उद्धाटन किया गया, जिसमें जी20 के कई देश भाग ले रहे हैं।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसका उद्धाटन किया।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने एक बयान में कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य जी20 के सदस्य देशों और आमंत्रित देशों की जीवंतता को प्रदर्शित करना है।
इसमें कहा गया है कि महोत्सव में विभिन्न रंगों और प्रकारों के फूलों के पौधे लगाये गये हैं।
एनडीएमसी ने भारतीय उपमहाद्वीप की विविधता को दिखाते हुए फूलों के विभिन्न पौधे लगाये हैं। जी20 के जो चार देश इसमें हिस्सा ले रहे हैं उनमें चीन, जापान, सिंगापुर और नीदरलैंड शामिल हैं।
बयान के अनुसार, यह महोत्सव सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक चलेगा। आम जनता के लिए प्रवेश नि:शुल्क है।
Published : 11 March 2023, 3:57 PM IST
No related posts found.