सात साल बाद गिरफ्त में आया भगोड़ा,हरियाणा से किया गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश पुलिस के एक दल ने सात साल से फरार एक भगोड़े अपराधी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 19 April 2023, 2:05 PM IST
google-preferred

हमीरपुर:  हिमाचल प्रदेश पुलिस के एक दल ने सात साल से फरार एक भगोड़े अपराधी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमीरपुर की पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा ने कहा कि राजकुमार को फरवरी 2016 में भगोड़ा घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि राजकुमार तब से फरार था और आखिरकार उसे हरियाणा के पिंजौर में प्रीतम कॉलोनी से पकड़ा गया।

राजकुमार पर कई आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें लापरवाही से गाड़ी चलाना और सबूत मिटाना शामिल है।

शर्मा ने कहा कि राजकुमार को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Published : 
  • 19 April 2023, 2:05 PM IST

Related News

No related posts found.