श्रीलंका में आर्थिक संकट से निपटने के लिए ईंधन के दाम बढ़े, मुद्रास्फीति में होगी वृद्धि

श्रीलंका सरकार ने देश में उत्पन्न आर्थिक संकट से निपटने के लिए ईंधन और परिवहन की कीमतों में वृद्धि की है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 24 May 2022, 5:34 PM IST
google-preferred

कोलंबो: श्रीलंका सरकार ने देश में उत्पन्न आर्थिक संकट से निपटने के लिए ईंधन और परिवहन की कीमतों में वृद्धि की है। सरकार के इस कदम के बाद ऐसा माना जा रहा है कि यह मुद्रास्फीति में वृद्धि होगी।

बिजली और ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने मंगलवार को ट्वीट किया कि पेट्रोल की कीमतों में 20-24 प्रतिशत और डीजल की कीमतों में 35-38 प्रतिशत की तत्काल प्रभाव से वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने परिवहन और अन्य सेवा शुल्कों के संशोधन को भी मंजूरी दी। (वार्ता) 

Published :  24 May 2022, 5:34 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement