हिंदी
चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इसी प्रकार लुधियाना में सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राज्य के पटियाला में भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जबकि पठानकोट का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में भी न्यूनतम तापमान क्रमश: 10,12 और नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 12 डिग्री रहा।
राज्य के करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.2, 9.9, 14, 11.2 और 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published : 17 February 2023, 12:20 PM IST
No related posts found.