हजरत निजामुद्दीन दरगाह पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, सुनी कव्वाली

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शुक्रवार शाम को यहां दरगाह निजामुद्दीन औलिया पहुंचे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 January 2024, 2:11 PM IST

नयी दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शुक्रवार शाम को यहां दरगाह निजामुद्दीन औलिया पहुंचे। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मैक्रों आज दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हुए 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।

यह भी पढ़ें: भाजपा पर दिल्ली सरकार गिराने की साजिश का आरोप, हर MLA को 25 करोड़ का ऑफर 

उन्होंने कहा कि वह देश में सूफी संस्कृति के 700 वर्ष पुराने केंद्र में रात पौने दस पहुंचे और आधे घंटे से अधिक समय तक वहां पर रहे।

यह दरगाह प्रसिद्ध सूफी संत निजामुद्दीन औलिया और उनके शिष्य अमीर खुसरो की कब्र है।

यह भी पढ़ें: बिहार में सियासी भूचाल के बीच भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी,जानिए पूरा अपडेट 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इससे पहले राष्ट्रपति भवन में अपने फ्रांसीसी समकक्ष मैक्रों का स्वागत किया और उनके सम्मान में भोज का आयोजन किया।

Published : 
  • 27 January 2024, 2:11 PM IST