हिंदी
श्रीगंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में आज शाम एक ट्रैक्टर ट्रॉली से पिकअप वाहन की टक्कर होने से तीन युवको की मौत हो गई एवं एक घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि धांधू चौराहे के पास शाम करीब 7.30 बजे एक पिक अप वाहन आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गया। ट्रॉली में लोहे के एंगल लदे थे। एंगल पिकअप की विंडस्क्रीन को तोड़ते अंदर घुस गए।
पिकअप में सवार तीनों युवक के सीनों में एंगल घुस जाने से बुरी तरह से जख्मी हो गए। टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक भी घायल हो गया। (वार्ता)
Published : 20 January 2023, 11:21 AM IST
No related posts found.