हिंदी
कोल्हुई (महराजगंज): जनपद के गबडुआ निवासी करीब आठ दोस्त रविवार को अपने निजी चार पहिया वाहन से नेपाल घूमने जा रहे थे।
अभी वह कोल्हुई कस्बे के पास पहुंचने वाले थे कि अचानक सामने एक बाइक सवार आ गया।
बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चार पहिया यूपी 56 डब्ल्यू 0173 वाहन अनियंत्रित होकर गडढे में पलट गया।
लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। मौके पर एंबुलेंस पहुंची। प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
चार पहिया वाहन में चालक अल्मतस, ताबिश, अजीज, कलीमुल्लाह, सलमान, मोनू, वशीउल्लाह, कैफ को चोटें आई हैं।
गाड़ी मालिक अबरार हुसैन पुत्र इकरार हुसैन गबडुआ के रहने वाले हैं।
Published : 5 May 2024, 12:58 PM IST
Topics : Four wheeler injured people अनियंत्रित कोल्हुई नेपाल महराजगंज हादसा
No related posts found.