हिंदी
श्रीनगर: दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में को घेराबंदी और तलाश संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने यूनीवार्ता को बताया कि आज सुबह शोपियां के पिंजूरा में विशेष सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ओर जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसआजी) ने संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।
उन्हाेंने कहा कि सुरक्षा बलों ने सभी बाहर के जाने वाले रास्तों को सील कर दिया और वे विशेष इलाके की ओर बढ़ रहे थे तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए।
कर्नल कालिया ने बताया कि अभियान अभी भी जारी है।(वार्ता)
Published : 8 June 2020, 12:59 PM IST
Topics : Jammu Kashmir Shopian आतंकवादियों कश्मीर मुठभेड़ सुरक्षा बलों
No related posts found.