हिंदी
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर ऑनलाइन सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को अरेस्ट कर लिया है। इन लोगों को रविवार के दिन नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि जिन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम रवि उर्फ बबलू पाठक, रियाजुद्दीन उर्फ गोलू ,फिरोज मलिक और आशीष उर्फ सोनू है। इन सट्टेबाजों के पास से दो लाख रुपए नकद, सात मोबाइल फोन और दो कारें बरामद की हैं।
पूछताछ के दौरान सट्टेबाजों ने कबूली की वे लोग कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा लगाते थे। वहीं इस मामले से जुड़ी अन्य लोगों की तलाश जारी है।
Published : 8 November 2020, 6:41 PM IST
No related posts found.