नेपाल में भीषण सड़क हादसे में चार भारतीयों की मौत, एक घायल, जानिये पूरा अपडेट

नेपाल के बागमती प्रांत के एक सुदूर क्षेत्र में कार नाले में गिरने से चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 12 April 2023, 4:22 PM IST
google-preferred

काठमांडू: नेपाल के बागमती प्रांत के एक सुदूर क्षेत्र में कार नाले में गिरने से चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जब पांच भारतीय नागरिकों को ले जा रही कार का चालक बागमती प्रांत के सिंधुली जिले में नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से करीब 500 मीटर नीचे गिर गई।

 चारों मृतक पुरुष हैं, लेकिन उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार  जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधीक्षक राज कुमार सिलवाल के हवाले से कहा कि बिहार के पंजीकरण नंबर वाली कार काठमांडू जा रही थी और उसके दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सिलवाल ने कहा कि सिंधुली अस्पताल ले जाए गए एक घायल यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई।

 गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र होने के कारण दुर्घटनास्थल से मृतकों के शव नहीं निकाले जा सके हैं।

 सिलवाल के हवाले से कहा गया है, 'दुर्घटनास्थल तक पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लगेगा। इसलिए शवों को बाहर निकालने में परेशानी होगी।'

उन्होंने कहा कि शवों को निकालने के लिए नेपाल सेना की मदद मांगी गई है और टीम घटनास्थल पर जा रही है।

Published : 
  • 12 April 2023, 4:22 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement