कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय पर फहराया झंडा, पार्टी के कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का आज 134 वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी दफ्तर पर झंडा फहराया है। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Updated : 28 December 2018, 10:29 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आज 134 साल पूरे हो गए हैं। 28 दिसंबर 1885 को बनी कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर 134वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी दफ्तर पर झंडा फहराया है। 

 

इस दौरान वहां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के कई प्रमुख नेता भी वहां मौजूद थे। कांग्रेस कार्यालय में इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने मिलकर केक भी काटा और जश्न मनाया।  

पना दिवस पर राहुल गांधी समेत पार्टी के की नेता रहे मौजूद

 

स्थापना दिवस से ठीक पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने तीन राज्यों में शानदार जीत हासिल की। इसलिए कांग्रेस के लिए इस बार स्थापना दिवस काफी खास बन चुका है।

बता दें कि 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस की स्थापना की गई थी। इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। 1947 में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज के दौर में कांग्रेस पार्टी बीजेपी के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

Published : 
  • 28 December 2018, 10:29 AM IST

Related News

No related posts found.