उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का पार्टी से निष्कासन, थामा भाजपा का दामन

उत्तराखंड चुनाव से पहले राज्य में बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। वे भाजपा में शामिल हो गये हैं।

Updated : 27 January 2022, 10:45 AM IST
google-preferred

देहरादून: उत्तराखंड चुनाव से पहले राज्य में एक और नया सियासी उलटफेर सामने आया है। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। किशोर उपाध्याय ने अबसे थोड़ी देर पहले देहरादून में भाजपा का दामन थाम लिया है।

किशोर उपाध्याय और कांग्रेस के रिश्त पिछले कुछ दिनों ठीक नहीं चल रहे थे। हाल ही में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को पार्टी ने सभी पदों से हटा दिया था। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाने का आदेश जारी किया था। 

कांग्रेस के टिकटों की दोनों सूचियों में भी किशोर उपाध्याय का नाम शामिल नहीं था। इसके बावजूद भी किशोर उपाध्याय ने मामले पर चुप्पी साध रखी थी और वे लगातार इंतजार 28 जनवरी तक इंतजार करने की बात कर रहे थे। लेकिन इससे पहले ही 27 जनवरी को कांग्रेस ने अपने इस पूर्व अध्यक्ष को पार्टी के निष्कासित करने का फरमान जारी कर दिया।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाने का आदेश जारी किया था।

Published : 
  • 27 January 2022, 10:45 AM IST

Related News

No related posts found.