
लखनऊः पूर्व सीएम कल्याण सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है की अयोध्या में अब भव्य राम मंदिर का उनका सपना जल्द पूरा होगा। शिलान्यास के सवाल पर उन्होनें कहा की यह तो पीएम मोदी या सीएम योगी कोई भी कर सकता है। ये ट्रस्ट बनने के बाद तय होगा।
यह भी पढ़ें: यूपी कैबिनेट में बड़ा फैसला, मैत्रेय समझौता समेत मदरसों के नाम में हुआ बड़ा बदलाव
उन्होंने कहा की भारतीय पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ही ये फैसला आया है। इस मौके पर उन्होने भारतीय पुरातत्व विभाग की अयोध्या मामलें में जारी की गई रिपोर्ट को भी सामने रखा। कल्याण सिंह ने कहा की इस फैसले को किसी की हार-जीत के रूप में नही देखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: चोरों के हौसले बुलंद, लगातार दे रहे चोरी की घटनाओं को अंजाम
हालांकि उन्होंने ओवैसी के बयान पर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा की अब अयोध्या में जल्द भव्य राम मंदिर बनेगा और अयोध्या का सर्वांगीण विकास होगा। कल्याण सिंह ने कहा की लंबे समय से राम भक्त होने के नाते वे राम मंदिर निर्माण का सपना देखते आये हैं।
Published : 11 November 2019, 5:00 PM IST
Topics : Ayodhya case Lucknow Ram Mandir uttar pradesh अयोध्या केस उत्तर प्रदेश कल्याण सिंह राम मंदिर लखनऊ