Site icon Hindi Dynamite News

Lok Sabha Election: पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने की घर वापसी, बीजेपी को झटका देकर कांग्रेस में शामिल हुए

हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने सोमवार को भाजपा छोड़ने के बाद आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Lok Sabha Election: पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने की घर वापसी, बीजेपी को झटका देकर कांग्रेस में शामिल हुए

चंडीगढ़: हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के सोमवार को भाजपा छोड़ने के बाद आज उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उनके साथ उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह भी आज कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। 

एक महीने पहले बेटे ने छोड़ी थी भाजपा

तकरीबन एक महीने पहले उनके बेटे बृजेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। बृजेंद्र सिंह वर्तमान समय में हिसार से सांसद हैं।साल 2019 में बृजेंद्र सिंह ने आईएएस की नौकरी छोड़कर सियासत में कदम रखा था।

पत्नी प्रेमलता ने भी ज्वाइन की कांग्रेस

बीरेंद्र सिंह की पत्नी और हरियाणा से भाजपा की पूर्व विधायक प्रेमलता ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। प्रेमलता 2014 से 2019 तक विधायक रही हैं। पहले बेटे और अब बीरेंद्र सिंह का पत्नी के साथ कांग्रेस ज्वाइन करना भाजपा के लिए बड़ा झटका है।

Exit mobile version