हिंदी
नई दिल्ली: देश ने आज अपने एक महान नेता, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को खो दिया। उनके निधन के बाद सरकार ने उनके सम्मान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने की घोषणा की है।
राष्ट्रीय शोक की घोषणा
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, सरकार ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।
➡️डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा
➡️कल के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द किए गए
➡️7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया
➡️केंद्रीय कैबिनेट की बैठक कल सुबह 11 बजे होगी@INCIndia#DrManmohanSingh #DrSingh #UPA
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 26, 2024
सरकारी कार्यक्रम रद्द
सरकार ने कल के लिए निर्धारित सभी सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। यह फैसला डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान और उनके योगदान को याद करते हुए लिया गया है।
कैबिनेट बैठक बुलाई गई
डॉ. सिंह के निधन के बाद सरकार ने कल सुबह 11 बजे कैबिनेट की एक आपातकालीन बैठक बुलाने की घोषणा की है। इसमें उनके योगदान और देश के लिए उनकी सेवाओं को लेकर चर्चा होगी।
डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान न केवल भारतीय राजनीति में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अमूल्य रहा है। उनके निधन से देश ने एक महान अर्थशास्त्री, दूरदर्शी नेता और सच्चे जनसेवक को खो दिया है।
Published : 26 December 2024, 11:44 PM IST
Topics : Dr Manmohan Singh Dr Manmohan Singh Death Dr Manmohan Singh Passes Away Dr Manmohan Singh s funeral Dr Manmohan Singh s funeral News
No related posts found.