UP Election: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची से हटे इन दिग्गज नेताओं के नाम, जानिये किन नेताओं के मिली जगह

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी की है। इस सूची में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत कुछ दिग्गज नेताओं के नाम शामिल नहीं हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 2 February 2022, 11:20 AM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी लेकिन पार्टी में इस सूची को संशोधन के बाद दोबारा जारी किया है। इस नई संशोधित सूची में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम शामिल नहीं हैं जबकि पुरानी सूची में पार्टी के इन दोनों दिग्गज नेताओं के शामिल थे।

कांग्रेस की इस संशोधित सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मो.अजहरुद्दीन, पूर्व सांसद राजीव शुक्ला, राशिद अल्वी और जफर अली नकवी के नाम शामिल किये गए हैं।

पुरानी सूची में भाजपा में शामिल हो चुके आरपीएन सिंह का नाम भी शामिल था, जिसे अब हटा दिया गया है। इस संशोधित सूची में राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी को संशोधित सूची में जगह नहीं मिल सकी है। 

कांग्रेस ने जिन 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, उसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, महासचिव व यूपी प्राभारी प्रियंका गांधी वाड्रा, यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्र मोना उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। लिस्ट में गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को जगह मिली है। वहीं नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम को भी कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बनाया है।

Published : 
  • 2 February 2022, 11:20 AM IST

Related News

No related posts found.