हिंदी
जम्मू: पूर्व मंत्री और डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के संस्थापक चौधरी लाल सिंह की गाड़ी जम्मू के कठुआ जिले में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी, जिसमें वह वह बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि लाल सिंह की कार गुरुवार की देर रात लोंडी मोड़ के पास उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जब वह एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। (वार्ता)
Published : 10 February 2023, 1:09 PM IST
Topics : कठुआ गाड़ी जम्मू कश्मीर दुर्घटना ग्रस्त पूर्व मंत्री लाल सिंह संस्थापक स्वाभिमान संगठन पार्टी
No related posts found.