हिंदी
कोलकाता: कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त तुषार कांति तालुकदार का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
तालुकदार (85) पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों की सरकार के समय 1992 से 1996 तक राजधानी कोलकाता के पुलिस आयुक्त रहे थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक रविवार सुबह सांस लेने में तकलीफ होने के बाद तालुकदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अधिकारी ने कहा, ‘‘ भर्ती होने के तुरंत बाद श्री तालुकदार को नली लगाई गई । गुर्दे की गंभीर बीमारी होने के कारण उनके रक्तचाप में गिरावट और गुर्दे संबंधी अन्य विकारों के कारण उनकी हालत और भी खराब हो गई। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘ तालुकदार की स्थिति के कारण मंगलवार को सुबह 11:53 बजे के आसपास उनकी हृदय गति रुक गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका। ’’
Published : 9 January 2024, 4:47 PM IST
No related posts found.