हिंदी
गाजियाबाद: संसदीय क्षेत्र गाजियाबाद के 2004 से लेकर 2009 तक सांसद रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र प्रकाश गोयल का आज सुबह निधन हो गया।
उनके पुत्र सुशांत गोयल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद वह पिछले पंद्रह दिनों से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे।

निधन की खबर मिलते ही कांग्रेसी नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। बीस जुलाई को 75 वर्षीय पूर्व सांसद की कोरोना जांच कराई गई तो संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
उनका शुरू में होम-आइसोलेशन में उपचार हुआ फिर बाद में दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गोयल के करीबी यूपी के पूर्व एमएलसी नसीब पठान ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि कांग्रेस की राजनीति करते हुए पहली बार वह 1972 में नगर पालिका गाजियाबाद के सदस्य के रुप में चुने गए थे। 1973 में नगर पालिका के चेयरमैन बने और फिर 1989 में भी चेयरमैन बने।
वे 2002 में गाजियाबाद से विधायक चुने गए। साल 2004 में पहली बार कांग्रेंस से सांसद चुने गए।
कांग्रेस के जमाने में उन्होंने इलाके में विकास के कई बड़े काम कराये। उनकी गिनती राहुल गांधी के बेहद करीबी लोगों में होती है। कई बार मंच से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह बोला कि चाचा कहां हैं।
तमाम व्यापारिक संगठनों और सभी राजनीतिक दलों ने गोयल के निधन पर दुख जताया है।
Published : 14 August 2020, 9:54 AM IST
Topics : गाजियाबाद निधन लोकसभा सांसद सुरेन्द्र प्रकाश गोयल
No related posts found.