Site icon Hindi Dynamite News

Digvijay Singh Interview: महराजगंज पहुंचे MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह का डाइनामाइट न्यूज़ पर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

महराजगंज जनपद के कोल्हुई क्षेत्र में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने डाइनामाइट न्यूज को दिया खास एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, देखें क्या बोले
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Digvijay Singh Interview: महराजगंज पहुंचे MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह का डाइनामाइट न्यूज़ पर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

कोल्हुई (महराजगंज): मध्यप्रदेश के पूर्वमुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के समर्थन में जनसभा करने के लिए महराजगंज पहुंचे हैं। शनिवार की देर रात कोल्हुई पहुंचने के बाद दिग्विजय सिंह कार्यकर्ता मनोज सिंह के घर रुके।

रविवार को उनकी जनसभा का कार्यकर्म अड्डा बाजार में चल रही है।

जनसभा में जाने से पहले डाइनामाइट न्यूज को दिया खास एक्सक्लूसिव इंटरव्यू देते हुए दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को घेरा और बीजेपी को भ्रष्टाचारियों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी है।

सारे भ्रष्टाचारी बीजेपी की वाशिंग मशीन में साफ सुथरे हो जाते हैं और बीजेपी के बड़े नेता भ्रष्टाचारियों का गुणगान करते रहते हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत की जनता इस समय परिवर्तन करने के मूड में हैं। जनता महंगाई, बेरोजगारी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बेहाल है।

जनता इस बार बीजेपी को हटाने जा रही है।

अबकी बार 400 पार वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि गनीमत है मोदी जी ने 543 नहीं कहा।

Exit mobile version