ओडिशा में वन अधिकारियों ने तेंदुए की चार खालें जब्त कीं, तीन व्यक्ति गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

ओडिशा के मयूरभंज जिले में वन विभाग के कर्मियों ने तेंदुए की चार खाल जब्त कीं और वन्यजीवों के अंगों की तस्करी के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 24 July 2023, 2:12 PM IST
google-preferred

बारीपदा:ओडिशा के मयूरभंज जिले में वन विभाग के कर्मियों ने तेंदुए की चार खाल जब्त कीं और वन्यजीवों के अंगों की तस्करी के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बारीपदा के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) और उप निदेशक एसटीआर (सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व) दक्षिण ने रविवार को संयुक्त छापेमारी की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों के पास से तेंदुए की चार खालें मिलीं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार वन अधिकारी यह पता लगाने के लिए तीनों से पूछताछ कर रहे हैं कि क्या उन्होंने तेंदुओं को मारा है या यह खाल उन्होंने शिकारियों से खरीदी है ?

इससे एक दिन पहले ही ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल ने कालाहांडी जिले में एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तेंदुए की तीन खालें जब्त की थीं।

Published : 
  • 24 July 2023, 2:12 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement