प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में शुमार फोर्ब्स ने मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शुमार किया

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को 28 अगस्त का दिन हमेशा याद रहेगा, क्योंकि यही वह दिन है, जब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में शुमार ‘फोर्ब्स’ ने उन्हें विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी थी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 August 2023, 10:56 AM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को 28 अगस्त का दिन हमेशा याद रहेगा, क्योंकि यही वह दिन है, जब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में शुमार ‘फोर्ब्स’ ने उन्हें विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह दी थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 28 अगस्त की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1600 : मुगलों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।

1858 : उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटेन के विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म।

1896 : उर्दू शायर फिराक गोरखपुरी का जन्‍म।

1904 : कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन।

1916 : प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की।

1922 : जापान साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हुआ।

1924 : जॉर्जिया में तत्कालीन सोवियत संघ के खिलाफ विद्रोह में हजारों लोगों की मौत।

1956 : इंग्‍लैड ने क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया को हटाकर एशेज श्रृंखला पर कब्‍जा जमाया।

1972 : साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण विधेयक पारित।

1984 : तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1986 : भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनीं।

1990 : इराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया।

1992 : श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की।

1996 : इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।

1999 : मेजर समीर कोतवाल असम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए।

2008 : अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शुमार किया।

2018 : भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

No related posts found.