हिंदी
चेन्नई: तमिलनाडु से दिल्ली जा रही एक उड़ान बृहस्पतिवार को विमान में तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गयी। इसी विमान से मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को भी दिल्ली जाना था, लेकिन उन्हें अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री यहां एक अस्पताल के उद्घाटन के लिए शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित करने के लिए दिल्ली जाने वाले थे।
निजी विमान सेवा तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई, जिसके बाद मुख्यमंत्री घर लौट गये।
सूत्रों ने बताया कि उनके शुक्रवार सुबह रवाना होने की उम्मीद है।
Published : 28 April 2023, 8:49 AM IST
No related posts found.