Site icon Hindi Dynamite News

फतेहपुर: मकान ढहने से पांच लोग मलबे में दबे, बच्ची की हालत गंभीर

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर मजरे उन्नौर गांव में बीती रात बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया, जिससे घर के अंदर सो रहे पांच लोग मलबे में दब गए।पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
फतेहपुर: मकान ढहने से पांच लोग मलबे में दबे, बच्ची की हालत गंभीर

फतेहपुर: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर मजरे उन्नौर गांव में बीती रात बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया, जिससे घर के अंदर सो रहे पांच लोग मलबे में दब गए। घटना रात करीब 9:30 बजे की है, जब घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो रहे थे।

चीख पुकार के बाद लोगो को निकाला बाहर 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मकान गिरने से जितेंद्र सिंह, ज्ञानमती देवी, सोनाक्षी देवी, आरुषि सिंह, और अवी प्रताप सिंह घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर गांव के आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और तेजी से मिट्टी हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

डाक्टर ने किया रेफर 

घायलों में 11 वर्षीय आरुषि सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही गृह स्वामी शिवराम सिंह ने राजस्व विभाग को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

Exit mobile version