हिंदी
बगहा: बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र में बुधवार को गन्ना लदे ट्रक के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गन्ना से लदा ट्रक पतिलार गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ लोग ट्रक की चपेट में आ गये। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। घायलों को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(वार्ता)
Published : 15 December 2022, 11:34 AM IST
No related posts found.