हिंदी
काठमांडू: नेपाल के गंडकी प्रांत में एक विवाह समारोह से लौट रहे यात्री वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम पांच लोगों की मृत्यु हो गयी और 12 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि प्रांत के कोटगांव जिले में शुक्रवार शाम यह दुर्घटना घटी।
पुलिस के अनुसार, ‘‘वाहन में 19 यात्री सवार थे, जो सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया।’’
उसने कहा कि घायलों का अंबूखैरेनी अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिये गये हैं।
Published : 24 June 2023, 8:09 AM IST
No related posts found.