हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक गोदाम परिसर में भीषण आग लगने से कम से कम पांच गोदाम और चाय की दो गुमटी जल कर खाक हो गईं। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि मुंब्रा-पनवेल मार्ग पर शिलफाटा में स्थित गोदाम परिसर में आग लग गई, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि आग लगने से चाय की गुमटी में रखे एक गैस सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर आरडीएमसी की टीम तथा दमकल की चार गाड़ियों को भेजा गया। तीन गोदामों में प्लास्टिक, लकड़ी का सामान तथा कागज रखे थे, दो गोदाम खाली थे और पास ही चाय की दो गुमटियां थीं जो आग में जल कर खाक हो गईं।
आग पर पांच घंटे के बाद काबू पाया जा सका।आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।
Published : 30 May 2023, 6:07 PM IST
Topics : गुमटी जल कर खाक गोदाम चाय ठाणे नगर निकाय भीषण आग महाराष्ट्र
No related posts found.