हिंदी
गुवाहाटी: असम में एच3एन2 इंफ्लुएंजा का पहला मामला सामने आया है और स्वास्थ्य विभाग हालात पर करीबी नजर रखे हुए है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, असम की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार रात एच3एन2 इंफ्लुएंजा का एक मामला सामने आने की पुष्टि हुई है।
बुलेटिन में कहा गया है, “स्वास्थ्य विभाग एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) नेटवर्क के माध्यम से असम में मौसमी इंफ्लुएंजा की उभरती स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है।”
बुलेटिन में कहा गया है कि मौसमी इंफ्लुएंजा के मामलों में मार्च के अंत से कमी आने की उम्मीद है।
इसमें कहा गया है कि आईडीएसपी नेटवर्क के तहत जिला निगरानी अधिकारी केंद्र सरकार और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा तैयार दिशा-निर्देशों के अनुरूप असम में इस सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
Published : 16 March 2023, 10:13 AM IST
Topics : असम इंफ्लुएंजा एच3एन2 स्वास्थ्य विभाग
No related posts found.